रायपुर, 13 जून। आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से किसानों को उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिल रही है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी कम मात्रा में फसलों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर प्रभावी विकल्प बन रहे हैं।
सरगुजा जिले के भगवानपुर निवासी प्रगतिशील किसान सत्यनारायण ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से करीब तीन एकड़ भूमि में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे फसलों की वृद्धि और उत्पादन में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों से लागत और पर्यावरणीय प्रभाव दोनों कम होते हैं। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रही है।

