रायपुर, 13 जून। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान आधारित योजनाओं से मत्स्यपालकों की आय बढ़ रही है तथा वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
जशपुर जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पिछले 22 महीनों में 22,805 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जिले में 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को तालाब, जलाशय, नाव, जाल, मत्स्य बीमा और विपणन सहायता का लाभ मिला है। वहीं तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक इकाइयों सहित आधुनिक संरचनाओं पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट के माध्यम से आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही

