रायपुर, 13 जून। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। इस पर राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

