केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : साय

रायपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना, उद्योग, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।