रायपुर, 12 जून। थाना डीडी नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 2.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.29 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओजस अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया।
आरोपी मंटू कुमार महतो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

