रायपुर, 12 जून। रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में आरोपी प्रदीप बंजारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल मेकाहारा अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जो बाद में चोरी हो गई थी। मामले में थाना मौदहापारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

