रायपुर, 12 जून। गंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.5 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चूनाभट्टी स्थित एक्सप्रेस-वे रोड से गांजा लेकर गुजर रहा है। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सैय्यद मुस्तकीन (20) निवासी मोतीनगर, टिकरापारा बताया। उसके बैग से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के कालाहांडी से रायपुर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले में गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

