राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: मृदंग की थाप पर पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर/ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: मृदंग की थाप पर पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति राजधानी रायपुर में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज़।


15 से 40 आयु वर्ग में सभी संभागों के पंथी नृत्य की विजेता देंगे प्रस्तुति पंथी नृत्य की प्रस्तुति में पहले क्रम पर रायपुर संभाग, दूसरे क्रम पर सरगुजा संभाग, तीसरे क्रम पर दुर्ग संभाग, चौथे क्रम पर बस्तर, और इसी प्रकार 5वे क्रम पर बिलासपुर संभाग है।


आध्यात्मिक उत्कर्ष का संदेश देता हुआ यह नृत्य सतनाम पंथ का अनुष्ठानिक नृत्य है पहले क्रम पर रायपुर संभाग की प्रस्तुति।

सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी के संदेशों की नृत्य- गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति बेरा बखत के मोल ना समझो समय बड़ा बलवान है…
जीवन में समय का बड़ा महत्त्व होता है इस इस संदेश के साथ नृत्य का प्रस्तुतिकरण।