रायपुर, 13 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत 14 जून को आयोजित ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से अधिकतम लोगों की सहभागिता के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। आयुष विभाग ने इसके लिए व्यापक पंजीयन अभियान शुरू किया है। इच्छुक लोग टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन करा सकते हैं।
वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल होंगे। आयुष विभाग ने सभी लोगों से योग कार्यक्रमों में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पहल को सफल बनाने की अपील की है।

