रायपुर, 13 जून। धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना मिलने के साथ ही जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। करीब 291.88 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन रायगढ़ के धरमजयगढ़ से जशपुर के पत्थलगांव होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक पहुंचेगी।
रेल संपर्क मिलने से जशपुर के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। परियोजना से रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे। क्षेत्रवासियों ने इसे जशपुर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

