अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान बनीं महक, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव की युवा क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने महक की उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बना रही हैं। महक ने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव और कोच मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।