पूर्व विधायक मंतुराम पवार सहित कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। इनमें अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतुराम पवार ने भाजपा में फिर वापसी की। इसके अलावा भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस नेता बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, मस्तूरी जिला पंचायत के 2 सदस्तों सहित जेसीसीजे नेता अखिलेश पांडेय एवं बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज डूबता हुआ जहाज है, कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे करके जनता से दूर जा चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं,जो भी राष्ट्रीय हित में छत्तीसगढ़ के हित में भाजपा में आना चाहते हैं उनका स्वागत है।