राजनांदगांव ।जिला राजनांदगांव में जिला सेवा सरकारी समिति के कर्मचारीगण एकत्रित होकर परिवहन न होने की समस्या को लेकर बैठक में निर्णय लिया कि विगत एक माह हो चुका है धान खरीदी को अभी तक नाम मात्र परिवहन हुआ है,बफर लिमिट से ज्यादा धान समितियों में पड़ा हुआ है। ऐसे में सुखत आना स्वाभाविक है,जिसकी भरपाई समिति के कर्मचारियों से जबरन वसूली जाती है, जिससे चिंतित कर्मचारी गणो ने आज़ जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित कर कलेक्टर एवं विपणन अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए, निर्णय लिया है कि 19 दिसंबर तक परिवहन सुविधा सुचारू रूप से नहीं हूआ तो धान खरीदी बंद कर दिया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष किशुन देवांगन, जितेन्द्र चंद्राकर अहिरराम यादव हेमलालठकुर, कृष्णा साहू, कांशीराम साहू ,केजराम यादव, बसंत साहू, , समेत जिलेभर के समितियों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
