रायपुर। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय,मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग,अजय जम्वाल, पवन साय सहित मध्यप्रदेश के कई कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। सभी भाजपा नेताओं ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता स्व.पिस्तादेवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अप्रित की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।



