अवैध शराब तस्करी में कार्रवाई, मध्यप्रदेश निवासी सप्लायर गिरफ्तार

रायपुर,। थाना आमानाका पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निवासी सप्लायर सुनील लिलहरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चंदनीडीह ओव्हरब्रिज के पास दबोचा गया।

अब तक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से 20 पेटी (240 बोतल) अंग्रेजी शराब, दो कार (क्रेटा व डिजायर) और 5 मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब सप्लाई लांजी, मप्र निवासी सुनील लिलहरे करता था, जिसे पुलिस ने खोजबीन कर धर दबोचा। आरोपी कमीशन पर शराब सप्लाई करता था।

इस कार्रवाई में आमानाका थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल व एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।