कौशल विकास से युवाओं को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मोबाइल एडिक्शन, ड्रग्स की लत और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यूएनडीपी को ग्रामीण युवाओं के लिए प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।