रायपुर। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘अंजोर विजन-2047’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय, डेटा आधारित नीति निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा ने बताया कि ‘बस्तर अंजोर’ पहल के तहत बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने के लिए नवाचारपूर्ण प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया।

