छत्तीसगढ़ के दो पत्रकार डीसीसी में चयनित, भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

रायपुर। रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स (DCC) के लिए छत्तीसगढ़ से बस्तर के लोकेश शर्मा व रायपुर की नेहा केसरवानी का चयन हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है। इस कोर्स के माध्यम से तीनों सेनाओं की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। पत्रकार जगत में चयन पर हर्ष व्याप्त है।