रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का मजबूत स्तंभ है, जिसने हर परिस्थिति में संगठन को ताकत दी है। संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटने का आह्वान किया।
राहुल टिकरिहा ने कहा कि पार्टी की वैचारिक मजबूती के लिए युवाओं के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यभार ग्रहण से पहले रायपुर में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली बंजारी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची।
इस दौरान कई वरिष्ठ नेता व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
