भाजपा मोर्चा अध्यक्षों ने संभाला कार्यभार, संगठन को मजबूती देने का संकल्प

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब आप सबकी है।

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन यशवंत जैन व आभार अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने व्यक्त किया।