रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम से भाजपा घबरा गई है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को लेकर अनर्गल आरोप लगा रही है, जबकि सलवा जुडूम पर फैसला रेड्डी ने अकेले नहीं, दो सदस्यीय पीठ ने दिया था।
बैज ने कहा कि भाजपा शासन में बस्तर के ग्रामीणों को बिना प्रशिक्षण के हथियार थमाकर अराजकता फैलाई गई। कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दिया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नक्सलवाद का सबसे ज्यादा नुकसान झेला है, झीरम हमले में कई नेता शहीद हुए। भाजपा ने सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए सलवा जुडूम का इस्तेमाल किया और आज उसी पर राजनीति कर रही है।
