छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या हुई दोगुनी, बेहतर वन प्रबंधन का असर

केदार कश्यप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी होकर 17 से बढ़कर 35 हो गई है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे बेहतर वन प्रबंधन, सतत निगरानी और शिकार पर नियंत्रण का परिणाम बताया है।

वन विभाग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में सक्रिय प्रबंधन, घास के मैदान विकसित करने, हिरणों का पुनर्वास और ड्रोन-थर्मल कैमरों से निगरानी जैसे उपाय किए हैं। गांवों को कोर एरिया से बाहर कर जैविक दबाव भी कम किया गया।

वन मंत्री ने कहा, “सरकार का लक्ष्य बाघों की संख्या 100 से अधिक पहुंचाना है।”