रायपुर में 25 हजार की नशीली सिरप जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कबीर नगर पुलिस ने सोनडोंगरी तालाब के पास दबिश देकर 100 बोतल प्रतिबंधित TUSCOREX SYRUP के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सिरप की कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक सिरप बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। मौके से राहुल बंजारे और नंदन मिश्रा को पकड़ा गया। पूछताछ में इनके पास से बोरी और बैग में भरी 100 ML की 100 सिरप बरामद हुई।

आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी सुरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील दास सहित पुलिस व ACCU टीम की अहम भूमिका रही।