रायपुर। अपराध और नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रविवार तड़के 5 बजे कबीर नगर क्षेत्र में की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने हीरापुर, वीर सावरकर नगर, आरडीए कॉलोनी सहित कई इलाकों में छापेमारी की।
कार्रवाई में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया, वहीं 20 से अधिक संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
थाना स्तर के अमले के साथ साइबर व एंटी क्राइम यूनिट और रक्षित बल की भी तैनाती रही। किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक भी किया गया।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे की सूचना देने के लिए 9479216156, 9479211933 या 1933 पर संपर्क करें, सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

