राजनांदगांव पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र तिवारी को दी भावभीनी विदाई

राजनांदगांव, 3 मार्च 2026। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र तिवारी को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह में विदाई दी। समारोह में शाल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने अपने कार्यकाल में थाना अंबागढ़ चौकी, औंधी, छुईखदान, छुरिया, एसडीओपी कार्यालय गंडई तथा पुलिस कार्यालय शाखा ओएम और आईयूसीएडब्ल्यू में सेवा दी। उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव को विभाग द्वारा सराहा गया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी के. पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नरेन्द्र तिवारी के स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएँ दी।
राजनांदगांव पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी को ससम्मान विदाई।