BIG BREAKING NEWS: -ACB एसपी समेत पूरी टीम को पीएचक्यू भेज साय सरकार ने नई टीम को तैनात किया

साय सरकार का बड़ा फ़ैसला, ACB की पूरी टीम में बदलाव

रायपुर। राज्य सरकार ने बेहद अहम फ़ैसला करते हुए राज्य की एंटी करप्शन और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पूरी टीम बदल दी है। एसपी प्रखर पांडेय, एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा, कीर्तन राठौड़, ओम चंदेल डीएसपी संजय देवस्थले, फ़रमान क़ुरैशी और 16 टीआई की अब तक कार्यरत रही टीम को पीएचक्यू रवानगी दे दी गई है। वही एस पी स्तर के गोवर्धन राम और टी आर कोशिमा के साथ एडिशनल एसपी डीएसपी और टीआई समेत 25 अधिकारियों की नई टीम तैनात कर दी गई है।