रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के ‘संवाद से समाधान’ अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की प्रमुख बातों से अवगत कराया। उन्होंने मोबाइल का सुरक्षित उपयोग और कानून के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
अधिकारियों ने साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड से बचाव के उपायों के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 और डायल-112 की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।

