रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले एक माह में यातायात पुलिस ने वाहन जांच और तकनीकी सत्यापन के जरिए चोरी के नौ वाहन बरामद किए तथा तीन मामलों में धारदार हथियार लेकर घूम रहे संदिग्धों को पकड़कर संबंधित थानों के सुपुर्द किया।
सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने जवानों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा ने कहा कि आधुनिक तकनीक और सतर्क पुलिसिंग के जरिए यातायात पुलिस अब अपराध नियंत्रण में भी प्रभावी भूमिका निभा रही है।

