आदतन बदमाश पर एनएसए की कार्रवाई, केंद्रीय जेल भेजा गया

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गोबरा नवापारा के आदतन बदमाश लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी (24) के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर आरोपी को निरुद्ध कर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 से अब तक हत्या, मारपीट, आबकारी, नारकोटिक्स, आर्म्स एक्ट और जुआ-सट्टा सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां भी की जा चुकी हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए एनएसए के तहत यह कार्रवाई की गई।