1.13 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी (वॉश एंड वॉश/ब्लैक मनी स्कैम) का खुलासा करते हुए दो अंतर्राज्यीय महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक कंपनी को 45 करोड़ रुपए का निवेश दिलाने का झांसा देकर बड़े अधिकारियों से मुलाकात, विदेशी केमिकल, फंड रिलीज और तकनीकी प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 1.13 करोड़ रुपए ठग लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।