रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गोल्डन होम्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ बच्चन ने घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने उसके कब्जे तथा सहयोगियों डी इग्नेश राव और अशोक मानिकपुरी से चोरी के जेवर, नकदी, चोरी के पैसों से खरीदा मोबाइल, कूलर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6.28 लाख रुपए बताई गई है। मुख्य आरोपी रवि राव पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

