रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से 17.949 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी राघवेन्द्र सिंह (22) व झम्मन सिंह (38) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे। तलाशी में तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त मशरूका की कीमत करीब 9.27 लाख रुपए बताई गई है।
मामले में थाना गुढ़ियारी में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
