राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पिस्टल व देशी कट्टा दिखाकर लोगों को धमकाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार शंकरपुर क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की सूचना पर दबिश दी गई। मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली सहित अन्य को पकड़ा गया। पूछताछ में हथियार मध्यप्रदेश से लाकर रौब जमाने व बिक्री की बात सामने आई। बाद में दुर्ग व धमतरी में दबिश देकर अन्य आरोपियों से भी हथियार जब्त किए गए।
आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
