राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026। डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जिले को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। राशि से तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया एवं स्टॉपडैम के कार्य कराए जाएंगे।
जिले के विभिन्न ग्रामों में एनीकट तटबंध संरक्षण तथा पुलिया निर्माण से मानसून में बाढ़ जोखिम कम होगा और ग्रामीण आवागमन सुगम बनेगा। छुरिया विकासखंड में भी पुलिया एवं गौराघाट के पास स्टॉपडैम निर्माण प्रस्तावित है।
डॉ. रमन सिंह ने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा तकनीकी स्वीकृति जल संसाधन विभाग से लेने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया है।

