बैजनाथपारा में देर रात घूमने वालों पर कार्रवाई

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा बैजनाथपारा क्षेत्र में रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है।
थाना सिटी कोतवाली थाना रायपुर की टीम ने देर रात संदिग्ध हालात में घूम रहे चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। शेख रियाज (49), विकास निषाद (20), धीरज टंडन (19) और राजेश साहू (44) को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोक शांति भंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।