रायपुर, । कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बूढ़ातालाब कंटेनर के पास 1 महिला समेत 3 आरोपी हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से 6.42 ग्राम चिट्टा और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोह. जाहिद (33), साहिल रज़ा (25) और अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (21) शामिल हैं। सभी रायपुर निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि हाल ही में 412 ग्राम हेरोइन के साथ 9 तस्करों को पकड़ा गया था। ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
