नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले 9 बाइकरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 अगस्त को भी ये युवक स्टंट की योजना बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम व साइबर यूनिट व मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर 9 युवकों को पकड़ा व 7 बाइक जब्त कीं। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अपील की है कि वाहन चलाते समय स्टंट से बचें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
