शीतला मंदिर के पास संदिग्ध युवक पकड़ा, चाकू बरामद

रायपुर।पुरानी बस्ती पुलिस ने शीतला मंदिर कुशालपुर क्षेत्र में अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक मोहित यादव (20) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक लोहे का चाकू मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।