रायपुर। धमतरी जिला प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए बीसीएस कॉलेज में ‘पहल’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ‘युवा’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं का बेसिक फाउंडेशन मजबूत कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

