खरीफ तैयारी की समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने सरकार तैयार : साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 और संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खाद-बीज की उपलब्धता, जल संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य को 46 हजार टन से अधिक डीएपी उर्वरक की आपूर्ति मिल चुकी है। बैठक में बताया गया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार और जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अमानक बीज-उर्वरक की बिक्री पर सख्त कार्रवाई और मौसम संबंधी मोबाइल ऐप के व्यापक प्रचार के निर्देश भी दिए गए।