रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को आईआईएम रायपुर में आयोजित होगा। शिविर में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नवाचार, नेतृत्व और परिणामोन्मुखी प्रशासन पर मंथन होगा। कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, तकनीक और जनसेवा समेत विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। सरकार के अनुसार शिविर का उद्देश्य विभागीय समन्वय मजबूत कर प्रभावी और नागरिक-केंद्रित कार्यसंस्कृति विकसित करना है।

