*रायपुर।* *अभिषेक पाण्डेय ने तात्कालिक भाषण में सबको हराते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें अतिथि उमेश पटेल मंत्री युवा कल्याण विभाग ,युवा आयोग अध्यक्ष, राज्य सचिव,डारेक्टर युवा विभाग ने अभिषेक को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व राशि देकर सम्मानित किया।*
ज्ञात हो कि छतीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 से 30 तक रायपुर में प्रदेश युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के लगभग 4 हजार लोग सम्मिलित हुए। 18 अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही अन्य बड़े सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजन हुए। इसमें नगर के प्रतिभावान युवा
अभिषेक पांडेय 2016 से इस प्रतियोगिता में विजेता रह लगातार अपना स्थान बनाते आ रहे हैं और पूर्व में भी युवा उत्सव का राष्ट्रीय स्तर में छतीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर शहर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं को इस क्षेत्र में प्रेरणा देती है। यह युवा उत्सव शासन द्वारा आयोजित केंद्र और राज्य की सबसे बड़ी ओपन प्रतियोगिता होती हैं। इसमें 40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता हैं। इस प्रतियोगिता में पहले से कुछ क्या बोलना है तय नहीं होता,तुरंत सब के सामने जज द्वारा तय की गई पर्ची में बोलना होता है।
अभिषेक अपने से अधिक उम्र के प्रतिभागियों को हरा ब्लॉक,जिला,सम्भाग को जीतते हुए क्वालीफाई कर प्रदेश पहुंचे थे। ज्ञान हो कि अभिषेक को भारतीय छात्र संसद विज्ञान भवन दिल्ली,आईसेक्ट विश्व विद्यालय भोपाल,एम आई टी कॉलेज पुणे में चयनित वक्ता के रूप में भाषण देने बुलाया जा चुका है। पूर्व में वो निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष कवर्धा, भारत की पहली और अनोखी प्रतियोगिता जीत छत्तीसगढ़ श्रेष्ठ शैडो कलेक्टर भी रह चुके है। साथ ही मंच संचालक, विषय वक्ता,कवि तथा युवाओं के लिए व सामाजिक कार्य करते रहते है ,अभिषेक को इस सफलता के लिए जिला कलेक्टर कबीरधाम,युवा कल्याण विभाग,परिजन व अन्य सभी ने शुभकामनाएं दी।
