रायपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सहायक सुरक्षा आयुक्त -1 रायपुर के नेतृत्व में मंगलवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रायपुर रेलवे परिक्षेत्र,यात्री प्रतीक्षालय ,पार्सल कार्यालय ,पीआरएस एवं प्लेटफार्म पर विशेष जांच की गई।

रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी व जवानों एवं श्वान दस्ता द्वार सघन चेकिंग कर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लाउड हेलर का प्रयोग करते हुए।

यात्री ट्रेनों के समय यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश के साथ सजग रहने के लिए प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने अभियान चलाया गया।

