रायपुर।आमानाका थाना क्षेत्र में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवशंकर राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पहले ही 240 बोतल शराब, दो कारें और पांच मोबाइल जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई थी।
इस मामले में पहले तीन आरोपियों—भावेश पांडे, सुजीत तिवारी और दीपेश भंसाली को पकड़ा गया था। शिवशंकर घटना के बाद से फरार था। एण्टी क्राइम और सायबर यूनिट व आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे रायपुर से दबोचा गया।
प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल व सायबर टीम की अहम भूमिका रही।
