गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 930 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

नवापारा। गांजा बेचने की सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस ने दबिश देकर एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी राधिका साहू (38), निवासी खोलीपारा नवापारा, अपने घर में झिल्ली में भरकर गांजा बेच रही थी।

पुलिस ने उसके कब्जे से 930 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 8000 रुपये है, जब्त किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक जी.पी. चिंडा, सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, अंजलि पाटले समेत अन्य का विशेष योगदान रहा।