छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,तीन का निधन, 40 लोग घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुखद खबर आ रही है। यह जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने लिखा है कि बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए है।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।