गुपचुप ठेले पर विवाद, चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में गुपचुप के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी प्रांजल चौबे (19) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर की है, जब बुढ़ापारा निवासी संदीप कुशवाहा अपने ठेले पर था। इसी दौरान आरोपी ने पहले गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए अमर भारतीया को भी चोटें आईं।
पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 11 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।