12 से बस्तर दौरे पर रहेंगे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा

रायपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा 12 सितंबर से चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे।
वे 12 को कांकेर और कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 13 को जगदलपुर में संभागीय बैठक में भाग लेंगे, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहेंगे।
14 को बीजापुर व दंतेवाड़ा और 15 को सुकमा व नारायणपुर का दौरा करेंगे। टिकरिहा प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।