रायपुर। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी 43 व्यापारियों को दी गई।
महापौर मीनल चौबे ने बताया कि 1973 में बना यह परिसर अब बहुद्देशीय व आधुनिक वाणिज्यिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना में नवीन मार्केट की खाली भूमि व पुराने स्कूल को शामिल कर 4.62 एकड़ क्षेत्र में नया प्रोजेक्ट बनेगा, जिससे आसपास के बाजार क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
महापौर ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास कार्य में उन्हें न्यूनतम असुविधा होगी। बैठक में निगम अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

