राजस्व विभाग को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री साय ने 4 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को मिले 4 नए शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे फील्ड कार्यों, आपदा प्रबंधन व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच तेज होगी और आम जनता को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।